कौशाम्बी, फरवरी 7 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। शनिवार को भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में इंटरमीडिएट 12वीं में अध्ययनरत छात्रों के सम्मान में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन कक्षा 11 के छात्रों द्वारा बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय निदेशक संदीप सक्सेना एवं कोषाध्यक्ष डॉ. प्रशांत अग्रवाल ने अपने संदेश के माध्यम से विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य बलैया गंगारबोइना ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता केवल किताबी ज्ञा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.