जामताड़ा, अप्रैल 7 -- जामताड़ा। हाल ही में संपन्न मिस झारखंड प्रतियोगिता में रनर-अप का खिताब जीतने वालीं तुषिता सूर्यवंशी का जामताड़ा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में पहुंचते ही छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने समारोह आयोजित कर उनका जोरदार अभिनंदन किया। ​कार्यक्रम के दौरान तुषिता ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्लैमर और मॉडलिंग की दुनिया केवल बाहरी दिखावा नहीं है। बल्कि यह आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और सही दृष्टिकोण का एक अनूठा संगम है। ​उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि मॉडलिंग और फैशन के क्षेत्र में करियर की असीमित संभावनाएं हैं। यह समाज सेवा का भी एक सशक्त माध्यम बन सकता है। मौके पर विद्या...