मेरठ, अप्रैल 16 -- भारत की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर मजबूती से प्रस्तुत करने के लिए सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव की नातिन काव्या भाटी को मिस कल्चर इंटरनेशनल 2026 के लिए आधिकारिक रूप से चुना गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता जून 2026 में इंडोनेशिया में आयोजित होगी। जहां काव्या देश की समृद्ध विरासत, विविधता और परंपराओं का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिस सुप्रीमेसी इंडिया 2025 का खिताब जीत चुकी काव्या भाटी का ताल्लुक सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव से है। काव्या की मां छवि भाटी का कपसाड़ गांव में मायका है। फिलहाल काव्या अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक समझ के लिए जानी जाती हैं। वह आधुनिक भारतीय नारी की सशक्त छवि पेश करती हैं, जो परंपरा और प्रगति का संतुलन बनाए रखती है। काव्या का मानना है कि यह मंच केवल सौंदर्य प्रदर्शन का नहीं, बल्कि व...