प्रयागराज, जून 7 -- सखी संग राजश्री वैनिटी और लोक उन्नति समिति की ओर से मिस और मिस्टर लिटिल प्रयागराज का ग्रैंड फिनाले सिविल लाइंस स्थिति एक होटल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कविता यादव त्रिपाठी रहीं। इस मौके पर विशिष्ट महिलाओं को बॉस लेडी सम्मान से सम्मानित किया गया। मिस्टर लिटिल प्रयागराज का खिताब जूनियर वर्ग में मुकुन बिहारी, मध्यम वर्ग में विख्यात सिंह और सीनियर वर्ग में अध्ययन जायसवाल रहे। मिस लिटिल का खिताब जूनियर वर्ग में देविना सक्सेना और रैना चोपड़ा रहीं। मध्यम वर्ग में अर्जिता और सीनियर वर्ग में श्रद्धांजलि अग्रवाल रहीं। संचालन पल्लवी चंदेल ने किया। अनामिका सिंह, अभिषेक चौहान, राजश्री सिन्हा, स्मृति सिंह, आकांक्षा वर्मा, कृति चौरसिया मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...