बदायूं, फरवरी 4 -- बदायूं। मदर्स पब्लिक स्कूल में 12 वीं की छात्राओं के विदाई सम्मान में भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मिस एमपीएस नव्या साहू एवं वजीहा रहे। जूनियर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य, गीत और नाटक शामिल थे ,साथ ही विभिन्न खेलों के साथ कई प्रकार की गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। प्रधानाचार्या शीबा खान ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की सीख दी। उप प्रधानाचार्य डॉ. दीपशिखा पंत ने कहा कि जीवन की इस नई यात्रा में आप हमेशा खुश रहें। मिस एमपीएस नव्या साहू एवं वजीहा रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.