देहरादून, मई 25 -- सिनमिट कम्युनिकेशन्स की सौंदर्य प्रतियोगिता मिस उत्तराखंड 2026 के लिए दून में वॉक-इन ऑडिशन आयोजित किए गए। रविवार को सेंट्रियो मॉल स्काई डेक में हुए ऑडिशन में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचीं 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऑडिशन के लिए प्रतिभागी युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिला और हर प्रतिभागी की आंखों में मिस उत्तराखंड का ताज जीतने का सपना साफ नजर आया। ऑडिशन में प्रतिभागियों ने रैंप वॉक कर अप्रना परिचय दिया और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चमोली, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, श्रीनगर, हरिद्वार, रुड़की, रुद्रपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग शहरों से प्रतिभागी दून पहुंचे। यह भी पढ़ें- मिस उत्तराखंड के ऑडिशन में शामिल हुए सौ से अधिक प्रतिभागी सिनमिट कम्युनिकेशन्स के डायरेक्ट...