नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- मिस्र की एक अदालत ने टीवी प्रेजेंटर सारा खलीफा समेत 12 लोगों को ड्रग्स से जुड़े मामले में दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई है। कोर्ट के मुताबिक, ये सभी लोग एक आपराधिक गिरोह का हिस्सा थे। यह गिरोह ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री विदेश से मंगाता था और बाद में उनसे नशीली दवाएं तैयार कर उन्हें बेचता था। जांच के दौरान इनके पास गैरकानूनी हथियार और गोलियां भी बरामद हुई थीं।12 लोगों को फांसी की सजा बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्र के सरकारी अखबार अल-अहराम के हवाले से यह जानकारी दी है। अदालत ने यह फैसला पिछले महीने सुनाया था, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अब हुई है। मिस्र में मौत की सजा के मामलों में अदालत को देश के ग्रैंड मुफ्ती से धार्मिक राय लेना जरूरी होता है। इसी कानूनी प्रक्रिया के पूरा होने के बाद अदालत क...