जमशेदपुर, अप्रैल 19 -- शास्त्रीय नृत्य संस्था शाहपुर सुचिछंदम डांस अकादमी कोलकाता के तत्वावधान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम बसंत के रंग सीज़न 4 का सफल आयोजन रथींद्र मंच, कोलकाता में संपन्न हुआ। इस रंगारंग सांस्कृतिक संध्या में कला, परंपरा और सौंदर्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहीं जमशेदपुर की प्रतिभाशाली कथक नृत्यांगना मिस्टू मुखर्जी, जिन्होंने अपनी भावपूर्ण अभिव्यक्ति, सशक्त लयबद्धता और उत्कृष्ट नृत्य कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने मंच पर तीन ताल का तराना प्रस्तुत किया, जो तकनीकी दृष्टि से समृद्ध और भावनात्मक रूप से अत्यंत प्रभावशाली रहा। उनकी प्रस्तुति ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य की गरिमा और सौंदर्य को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों सोलो, डुएट, ट्रायो एवं ...