गाजीपुर, मार्च 23 -- दिलदारनगर। स्थानीय गांव निवासी युवा बॉडीबिल्डर शहजाद ने गोरखपुर में आयोजित मिस्टर उत्तर प्रदेश चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने 65 और 70 किलोग्राम वर्ग सहित विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह उपलब्धि अपने नाम की। शहजाद की इस सफलता से क्षेत्र और पूरे जनपद में हर्ष है। गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और फूल-मालाओं से सम्मानित किया। यह उनकी पहली उपलब्धि नहीं है, इससे पहले भी वे कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। शहजाद ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरु को देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से यह संभव हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...