धनबाद, फरवरी 12 -- धनबाद। द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी बिशुनपुर में बुधवार को 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। स्कूल परिसर में विविध समारोह हुआ। विभिन्न मूल्यांकन के आधार पर मिस्टर डीएमएफए का टाइटल अभिषेक सिंह राजपूत व मिस डीएमएफए का टाइटल अनन्या तथागत को दिया गया। प्राचार्य मदन सिंह, उप प्राचार्या पुष्पा सिंह, सुबीमान दास, कैलाश रवानी व सुब्रनिल बर्मन ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गीतों पर डांस कर मस्ती की। प्राचार्य ने कहा कि बिना परिश्रम के सफलता नहीं मिलती।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...