अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स में फेयरवेल पार्टी का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर साथियों को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। डीन प्रो. राजीव शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। संदीप कुमार को मिस्टर फेयरवेल, उर्वशी भारती को मिस फेयरवेल का खिताब दिया गया। आईईआर विभाग में धूमधाम से आयोजित हुई फेयरवेल पार्टीअलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के आईईआर विभाग द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। फेयरवेल पार्टी में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक खेलों और विभिन्न गतिविधियों ने सभी का...