सहारनपुर, फरवरी 4 -- मंगलवार को चन्द्रनगर स्थित आशा मॉडर्न स्कूल में कक्षा बारह के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिस्टर फेयरवेल का खिताब पीयूष मोहिनी तथा मिस फेयरवेल का खिताब रिद्धि गर्ग ने प्राप्त किया। समारोह की शुरुआत विद्यालय की संस्थापिका स्व. आशा जैन को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। प्रधानाचार्य डॉ. दिव्य जैन ने स्व. आशा जैन द्वारा स्थापित शैक्षणिक मूल्यों को स्मरण करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कक्षा बारह के विद्यार्थी विद्यालय की धरोहर हैं और उन्हें विश्वास है कि सभी विद्यार्थी अपने ज्ञान, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के बल पर जीवन में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित ...