मिसिर बेसरा के दस्ते में सारंडा में सक्रिय था अजय महतो उर्फ टाइगर
चक्रधरपुर, जुलाई 18 -- गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 लाख का इनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर उर्फ बासुदेव पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में सक्रिय था। सीपीआई माओवादी के पॉलित ब्यूरो सदस्य सह एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर के दस्ते का सक्रिय सदस्य अजय सुरक्षाबलों की दबिश के बाद भूमिगत हो गया था। सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान तेजी से चल रहा है। अभियान की उच्च अधिकारियों के साथ खुद डीजीपी निगरानी कर रही हैं। इन दिनों मिसिर बेसरा दस्ते में शामिल सभी नक्सली सारंडा छोड़कर आसपास के क्षेत्रों में शरण लिये हुए हैं। सारंडा जंगल से फरार नक्सली एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा, असीम मंडल, 15 लाख का इनामी मोछु उर्फ मेहनत सहित कई नक्सलियों की पुलिस और सुरक्षा बलों को तलाश है। यह भी पढ़ें- स्पेशल एरिया कमेटी मेंबर इनामी नक्सली अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.