मुजफ्फर नगर, सितम्बर 25 -- खतौली समाज में विधवा महिलाओं को लेकर चली आ रही पुरानी सोच को चुनौती देते हुए एक परिवार ने मिसाल पेश की है। बेटे की मौत के बाद विधवा हुई पुत्रवधू की सास ने उसे बहू नहीं, बल्कि बेटी मानते हुए धूमधाम से उसका एक युवक से विवाह कराया। आर्य समाज मंदिर में विवाह की रस्में पूरी होने के बाद सास ने बेटी की तरह अपनी पुत्रवधू को भावुक होकर विदाई दी। यह भी पढ़ें- सास ने कराई बहू की शादी, देवर ने निभाई भाई की रस्में, बेटे की मौत के बाद मां ने पेश की मिसालसामाजिक बदलाव करीब 10 साल पहले हरिद्वार के बहादुरपुर निवासी मीनाक्षी नाम की एक युवती से दयालपुरम निवासी रोहित के साथ धूमधाम से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद एक बेटी का जन्म हुआ और उसके करीब सात साल बाद दूसरी बेटी ने जन्म लिया। परिवार में खुशी का माहौल चल रहा था कि परिवार को...