देहरादून, मार्च 2 -- ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग ने मध्य पूर्व को बारूद के ढेर पर खड़ा कर दिया है। खाड़ी देशों, विशेषकर दुबई और अबूधाबी में रह रहे हजारों प्रवासी भारतीय खौफजदा हैं। आसमान में उड़ती मिसाइलें, कान फाड़ देने वाले धमाके और मोबाइल पर बजते 'वॉर अलर्ट' के सायरन ने लोगों की रातों की नींद उड़ा दी है। हालात इतने खौफनाक हैं कि लोग जीवन बचाने के लिए महीनों का राशन इकट्ठा कर रहे हैं। अपने प्रियजनों को फोन पर हालात बयां कर रहे हैं।'आंखों के सामने लाइव जंग' दुबई के पॉश इलाके पाम जुमेराह से लेकर ग्रेटर दुबई तक सन्नाटा और डर पसरा है। देहरादून निवासी गौरव पेटवाल ने दुबई से बताया कि पाम जुमेराह की एक इमारत में धमाके के बाद लगी आग ने अफरा-तफरी मचा दी। रात भर धमाकों की आवाजों ने लोगों को सोने नहीं दिया। वहीं, चम्पावत के नवीन सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.