नई दिल्ली, अगस्त 19 -- डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने प्राइवेट कंपनियों को मिसाइल, गाइडेड बम सिस्टम के डेवलपमेंट और प्रोडक्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। यह पहल डेवलपमेंट कम प्रोडक्शन पार्टनर (DcPP) प्रोग्राम के तहत किया जा रहा है।क्या है प्लान? मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक DRDO के रिसर्च सेंटर इमारत (RCI) ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट यानी रुचि पत्र जारी किया है। इसके तहत ऐसी भारतीय कंपनियों की पहचान और शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी, जो DRDO द्वारा डिजाइन किए गए हथियारों के विकास, असेंबली, एकीकरण और आगे उत्पादन में भाग ले सकें। शॉर्टलिस्ट होने वाली कंपनियों को संबंधित परियोजनाओं के लिए बाद में रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) प्रक्रिया में शामिल किया जा सकता है। ईटी की एक खबर के मुताबिक भारतीय कंपनियों को टेक्निकल और फाइनेंशि...