दरभंगा, मार्च 6 -- सिंहवाड़ा। छत के ऊपर से जा रही मिसाइलों की गड़गड़ाहट सुनकर लोगों का दिल कांप जाता है। बच्चे भयभीत होकर दुबक जाते हैं। कतर से फोन कर सबा परवीन ने अपने पिता नगर पंचायत भरवाड़ा निवासी मो. चांद बाबू को गुरुवार को ये बातें बतायी। यहां के परिवार के लोग वहां की स्थिति से चिंतित हो गए हैं। सबा परवीन अपने पति मुजफ्फरपुर निवासी मो. वासे के साथ कतर में रह रही हैं। उन्होंने बताया कि लड़की अनम एवं लड़का याहया को भयभीत देखकर मन दुखी हो जाता है। चांद बाबू के दूसरे दामाद दुबई में सीनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनके दामाद शंकरपुर निवासी ताज अहमद सहित वहां रह रहे परिवार के अन्य सभी लोग चिंतित हैं। आवागमन की व्यवस्था ठप रहने से आने-जाने के बारे में सोचना भी कठिन बना हुआ है।ताज अहमद की पत्नी भरवाड़ा निवासी चांद बाबू की पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.