नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- डिफेंस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड के शेयर पिछले कुछ दिन से रॉकेट सा उड़ रहे हैं। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर सोमवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 299.60 रुपये पर जा पहुंचे हैं। 5 दिन में डिफेंस कंपनी के शेयरों में 28 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने घोषणा की है कि उसे भारत सरकार से डिफेंस वीपन सिस्टम्स की मैन्युफैक्चरिंग और प्रूफ टेस्ट के लिए लाइसेंस मिला है। इस लाइसेंस के तहत कंपनी हैदराबाद स्थित अपनी फैक्ट्री में 12.7mm के ऊपर के कैलिबर में दो कैटेगरीज में हथियार बना सकती है। क्या-क्या हथियार बना सकती है अपोलो माइक्रो सिस्टम्सअपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड कैटेगरी-1 में मिसाइल्स, एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल्स, टॉरपीडो, अंडरवॉटर माइन्स, सेफ्टी आर्मिंग मैक...