फिरोजाबाद, मई 16 -- शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर मिष्ठान की दुकान में नकबजनी कर 35 हजार की चोरी की घटना के आरोपी को वंशीनगर के पास से गिरफ्तार कर नकबजनी की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस को आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार, हजारों की नगदी बरामद हुई। 13 मई की रात्रि में स्टेशन रोड नहर पुल के किनारे स्थित निन्नू मिष्ठान भण्डार में नकबजनी कर चोर ने 35 हजार रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। विपिन पुत्र हरीश चंद्र निवासी वंशी नगर ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस को सूचना मिली नकबजनी करने वाला वंशीनगर के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपी के पास से 315 बोर के दो कारतूस, 15 हजार की नगदी...