गाजीपुर, जनवरी 2 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। नगरपालिका के कई इलाकों में दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है। शहर के मिश्र बाजार इलाके में पेयजल आपूर्ति में बालू आ रहा है तो ददरीघाट इलाके में पानी बदबूदार आने की शिकायत है। वहीं वार्ड नंबर 24 के कचौड़ी गली में पेयजल में नाले का पानी घुलकर आने की शिकायत है। लापरवाही की हालत यह है कि पानी टंकियों की सफाई भी समय पर और सही से नहीं होती है। शहर के मिश्र बाजार के अधिकतर घरों में पेयजल की आपूर्ति में बालू आ रहा है। पानी को कुछ देर रखने के बाद बाल्टी में नीचे बालू जम जा रहा है। इसको सही करने के लिए सभासद शहबान अली ने नगर पालिका से शिकायत भी की है। उनका कहना है कि यह समस्या कई दिनों से बनी है। इसके अलावा कचौड़ी गली के निवासी संजय गुप्ता की शिकायत है कि उनके यहां जो पानी की सप्लाई हो रही है उसमें नाले ...