मिश्रौल मे बिजली करंट लगने से युवक की मौत
चतरा, मार्च 29 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मिश्रौल मे बिजली का फेज चेंज करने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। खेत में लगे फसल मे पानी डालने के लिए बिजली का फेज चेंज कर रहे युवक की करंट से मौत हो गई। घटना मे मृतक युवक की पहचान गांव 31 वर्षीय इसराफिल अंसारी के रूप मे की गई। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। यह घटना शनिवार की रात आठ बजे के आसपास की है। बताया गया कि जिस वक्त घटना घटी उसे वक्त परिवार के सभी लोग अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए रांची गये हुए थे। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.