बस्ती, अप्रैल 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। नगर पालिका ने मिश्रौलिया पचपेड़िया मार्ग पर नाले को दुरूस्त करने के लिए पहल की है, जिससे बारिश में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। इसके लिए पालिका प्रशासन ने कार्य योजना के तहत नाले को बेहतर करने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर पालिका के मिश्रौलिया पचपेड़िया मार्ग में नाला क्षतिग्रस्त होने से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या बनी रहती है, जिससे काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। नपाध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया मिश्रौलिया पचपेड़िया मार्ग पर नगर पालिका सीमा पर स्थित पुलिया के दोनों तरफ नाले को बेहतर करने के लिए 15वें आयोग के तहत बेहतर किया जाएगा। पुलिया के दोनों तरफ के नाले को पांच लाख 46 हजार की लागत से नाले का कार्य होगा। पचपेड़िया मिश्रौलिया मार्ग पर नाला क्षतिग्रस्त होने से बारिश के दौरान ...