जहानाबाद, अप्रैल 8 -- रतनी, निज संवाददाता। शकूराबाद थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में हुई मारपीट घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सूचक मिश्रौलिया का निवासी पुष्पा देवी पति संजय पासवान ने गांव के ही संगम कुमार,भोला पासवान सहित 6 लोगों के खिलाफ गाली गलौज एवं मारपीट तथा पुत्री को अपशब्द करने को लेकर थाने में आवेदन दिया है। वहीं पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है।थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। वहीं तत्काल कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति बच्चु पासवान को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है।इसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...