सीतापुर, मार्च 18 -- मिश्रिख, संवाददाता। मिश्रिख लायर्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के तिथि की घोषणा हो गई है। सर्वसम्मति से नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारी अधिवक्ता सौरभ सक्सेना ने बताया कि मिश्रिख लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव सहित 23 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव होना है। चुनाव कार्यक्रम के तहत नामांकन फार्म वितरण 19 मार्च से किया जाएगा। नामांकन की तिथि 23 मार्च को नियत की गई है। नामांकन पत्रों की जांच एवं पर्चा वापसी 24 मार्च को होगी। मतदान 25 मार्च को होगा एवं उसी दिन मतगणना तथा परिणाम घोषित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...