लातेहार, फरवरी 28 -- लातेहार,संवाददाता। होली पर्व को देखते हुए जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ मोईन अख्तर के नेतृत्व में मेन रोड लातेहार, थाना चौक, स्टेशन रोड स्थित विभिन्न मीट दुकानों, मिष्ठान भण्डारों, भोजनालयों, रेस्टोरेंट, होटलों इत्यादि की संघन जांच की गई। अधिकारियों ने साफ-सफाई की व्यवस्था, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, भण्डारण व्यवस्था, पैकेजिंग तथा लाईसेंस संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में मेन रोड लातेहार स्थित कल्लू मीट शॉप में मीट कटींग में प्रयोग होने वाले लकड़ी का समुचित साफ-सफाई नहीं होने के कारण रूपये 500/- का चालान काटा गया तथा साफ-सफाई हेतु निदेशित किया गया। रेस्टोरेंट एवं भोजनालयों में बेचे जा रहे पनीर, हल्दी, तेल इत्यादि की गुणवत्ता की जांच की गई। सड़क के किनारे अवस्थित कुछ अस्थाई भोजनालयों में ऐसे साम...