नई दिल्ली, मार्च 6 -- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए एक साल पहले ही बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। मायावती ने उम्मीदवारों के चयन में अपना पुराना और सफल 'सोशल इंजीनियरिंग' फॉर्मूला फिर से लागू किया है। इसमें ब्राह्मण और मुस्लिम समीकरणों पर विशेष जोर दिया गया है। बसपा ने चार विधानसभा सीटों के प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। विधानसभा प्रभारी को ही मायावती उम्मीद्दवार बनाती रही हैं। ऐसे में इन चारों को अगला प्रत्याशी माना जा रहा है। 'आज तक' की रिपोर्ट के अनुसार, मायावती ने फिलहाल जिन चार महत्वपूर्ण सीटों पर प्रभारियों की घोषणा की है, जिनमें दो ब्राह्मण और दो मुस्लिम चेहरे शामिल हैं। मायावती ने जालौन, आजमगढ़, जौनपुर और सहारनपुर की सीटो के लिए मुस्लिम और ब्राह्मण कार्ड खेला है। माय...