हल्द्वानी, जून 15 -- जहंगीर राजू हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश सहप्रभारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित कुमाऊं संभाग कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक ली। उन्होंने हल्द्वानी सीट पर जीत के लिए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। कहा कि मिशन 2027 में जीत के लिए हर कार्यकर्ता को जुटना होगा।

बैठक की रणनीति पार्टी कोर कमेटी की बैठक में चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया। रेखा वर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह 2027 के चुनाव में भाजपा को फिर से जीत दिलाकर सत्ता की हैट्रिक में अपना योगदान दें। चुनाव में जीत के लिए हर बूथ व हर शक्ति केन्द्र को मजबूत बनाना होगा। कार्यकर्ताओं को हर घर में दस्तक देनी होगी। केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। प्रदेश सरकार के कार्यों का...