नोएडा, फरवरी 14 -- यूपी मिशन-2027 के लिए उत्तर प्रदेश में सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। इस बार के विधानसभा चुनाव में गौतमबुद्ध नगर जिला सभी दलों के लिए अहम है। इसी कड़ी में भाजपा यहां अगले एक माह में दो बड़ी जनसभाएं करने जा रही है। सपा ने भी अपना चुनावी अभियान इसी जिले से शुरू करने की घोषणा की है। बसपा भी 15 मार्च को राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल में बड़ा कार्यक्रम करेगी। यह भी पढ़ें- गरीब महिलाओं को 40 हजार रुपये देंगे, यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा वादा गौतमबुद्ध नगर जिला दिल्ली से सटा है और इसे प्रदेश की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। यह जिला बसपा सुप्रीमो का गृह जनपद होने के साथ ही प्रदेश की शो विंडो भी है। यहां पर सबसे अधिक निवेश आ रहा है और यहां पर ही एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनकर तैयार है। इसके शुभारंभ की तैयाारी शुरू हो...