ललितपुर, अप्रैल 5 -- ललितपुर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान महर्षि कश्यप व निषाद राज की जयंती भी मनाई गई। नेताओं ने उनके जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज में उनके योगदान को याद किया। साथ ही 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर की जयंती प्रत्येक सेक्टर स्तर पर मनाए जाने के लिए कहा गया। सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों का पालन करते हुए मिशन 2027 को फतह करने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूती देने और चुनाव में जीत हासिल करने का भरोसा जताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.