बदायूं, अगस्त 19 -- सपा ने मिशन 2027 की तैयारियों के बीच कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को अपना बूथ मजबूत करने की दिशा में रणनीति तैयार की। सपा से सहसवान विधायक ब्रजेश यादव ने सभी बूथ पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। क्षेत्र के राव फार्म हाउस पर बैठक के दौरान सपा से सहसवान विधायक बृजेश यादव ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के साथ ही मतदाताओं से लगातार संपर्क बढ़ाने और पार्टी के पक्ष में वोट बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाए।बैठक में कार्यकर्ताओं ने बूथवार संगठन की स्थिति पर चर्चा करते हुए चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई। विधायक ने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा और चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। प्रताप सिंह यादव, नवाब सिंह य...