मुरादाबाद, दिसम्बर 9 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव 2027 का मिशन कामयाब करने के लिए एक एक वोट का गणित लगाया है। भले ही अभी यूपी में अगले विधानसभा चुनाव में थोड़ा वक्त हो पर चुनावी जंग तो एसआईआर के साथ शुरू हो गई है। रैली जनसभा से पहले वोटों की गणित में आगे निकलने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मुरादाबाद में आयोजित मंडलीय बैठक में मुख्यमंत्री ने सोमवार को समीक्षा में पार्टी नेताओं को बताया कि एक एक वोट का महत्व क्यों है। वोट डालवाने से पहले मतदाता सूची में वोट रहने की अहमियत कितनी है। जिन सीटों पर पिछले चुनाव 2022 में भाजपा बहुत मामलू अंतर से हारी उसकी टीस भी दिखाई दी। इसके अलावा जिन सीटों पर भाजपा हारते हारते बची वह फिसल न जाएं इसकी चिंता भी दिखाई दी। शायद तभी मुख्यमंत्री ने खुद मंडलों में पहुंच कर संगठन और जनप्रतिनिधियों क...