बुलंदशहर, जुलाई 12 -- रविवार को चौगानपुर स्थित इंजीनियर रवि लोधी के प्रतिष्ठान पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपाध्यक्ष एवं कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 के तहत बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व भ्रष्टाचार जैसे जनहित के मुद्दों पर जनता के साथ संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने राहुल गांधी सहित प्रदेश नेतृत्व के संदेश को बूथ स्तर तक पहुंचाकर कांग्रेस को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में नगर अध्यक्ष हाजी सिराज अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह राघव, हामिद अली, खातून बेगम, सत्य प्रकाश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, चंद्रपाल सिंह, हिम्मत सिंह, रविंद्र लोधी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस बैठक में मिशन-2027 क...