मुरादाबाद, अप्रैल 13 -- यूपी में योगी की कैबिनेट में मुरादाबाद निवासी पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को शामिल करना लगभग तय हो चुका है। मंत्रिमंडल में जाट समाज को विशेष तवज्जो देने का प्लान यूं ही नहीं है। मुरादाबाद से मथुरा तक जाट समाज की लगभग प्रत्येक सीट पर संख्या अच्छी खासी है। अब रालोद भी भाजपा के साथ सत्ता में भागीदार है। भाजपा जाट समाज में किसी अन्य दल के लिए सेंध की गुंजाइश कहीं से भी नहीं छोड़ना चाहती। एक वक्त ऐसा था जब पश्चिम यूपी में चौधरी चरण सिंह के इशारे पर मतदाता एक जगह चला जाता था। 1977 तक चौधरी चरण सिंह की वजह से पश्चिम में जाट समुदाय कांग्रेस में रहा। चौधरी चरण सिंह का दौर गुजरा तो कई जाट नेता उभरे। मुजफ्फर नगर दंगों के बाद वेस्ट यूपी का जाट भाजपा के साथ खुल कर खड़ा हो गया था। वर्तमान में लक्ष्मी नारायण चौधरी य...