फरीदाबाद, जुलाई 8 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत । कई छात्र जल्दबाजी में ट्रेड चुन बैठे, तो कई आवेदन ही नहीं कर पाए। अब दोनों के लिए मौका एक साथ खुल गया है। आईटीआई में सत्र 2026-27 के दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। पहले से पंजीकृत अभ्यर्थी इस दौरान अपनी पसंद का ट्रेड और संस्थान भी बदल सकेंगे, जबकि नए आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे। ऐसे में जिन युवाओं से आवेदन छूट गया था या जो अपने करियर के हिसाब से बेहतर ट्रेड चुनना चाहते हैं, उनके लिए यह अतिरिक्त समय काफी अहम साबित हो सकता है। अब भी बदल सकेंगे ट्रेड और संस्थान की पसंद:

पंजीकरण और विकल्प बदलने की प्रक्रिया विभाग के निर्देशों के अनुसार 3 जुलाई से 15 जुलाई तक पंजीकृत अभ्यर्थी अपने लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन ट्रेड और संस्थान का विकल्प बदल सकते हैं। इससे छात्रों को अपनी ...