बिहारशरीफ, दिसम्बर 5 -- नूरसराय, निज संवाददाता। स्थानीय डायट में शुक्रवार को मिशन हरियाली की ओर से पौधों का वितरण किया गया। राजीव रंजन भारती ने बताया कि 90 अमरूद, 110 महोगनी व 85 कटहल के पौधे निशुल्क दिये गये। लोगों से पौधों को लगाकर उनका संरक्षण करने की अपील की गयी। मौके पर डॉ. संगम भारती, नवीन कुमार, पी सिंह, प्रमोद कुमार, अनिशा राज, अंशु कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.