फरीदाबाद, मार्च 2 -- फरीदाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में प्रदूषण नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए व्यापक कार्ययोजना की घोषणा की है। विशेष रूप से नदियों और वायु प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे फरीदाबाद के लिए यह बजट राहत भरा माना जा सकता है । सरकार ने नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए मिशन मोड में अभियान चलाने का निर्णय लिया है। बता दें कि यमुना नदी फरीदाबाद से होकर गुजरती है। इसके अलावा दशहरे के बाद से स्मार्ट सिटी की हवा जहरीली होने लगती है और दीवाली के बाद फरीदाबाद शहर जहरीली गैसों का चैंबर बन जाता है। लोग स्वच्छ हवा के लिए तरस जाते हैं। इसके चलते मुख्यमंत्री बजट में प्रदूषण नियंत्रण विशेष ध्यान दिया है। यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने का लक्ष्य फरीदाबाद से होकर गुजरने वाली यमुना नदी की स्वच्छता पर विशेष फोकस किया जाएग...