बदायूं, सितम्बर 15 -- स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिये परिवहन विभाग का छह दिवसीय विशेष अभियान मिशन सेफ फ्यूचर 3.0 सोमवार से शुरू हो गया। अभियान के पहले दिन एआरटीओ प्रवर्तन एवं प्रशासन हरिओम गौतम ने शहर एवं देहात में स्कूल वाहन चेक किये। एआरटीओ ने कहा कि यह अभियान 14 सितंबर से शुरू हुआ है जो कि 19 सितंबर तक चलेगा। एआरटीओ ने कहा कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली के तहत वि‌द्यालय स्तर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का अनिवार्य रूप से गठन कराना एवं उनकी नियमित बैठकें करना है। इस समिति में संबंधित तहसील के नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष, सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं उप खंड निरीक्षक पदेन सदस्य के रूप में सम्मलित हैं। यह भी पढ़ें- छात्राओं के लिए महिला अटेंडेंट तैनात करना ...