मिशन सेफ फ्यूचर-2.0 के तहत 603 स्कूली वाहनों का चालान
लखनऊ, अगस्त 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने 25 अगस्त तक स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन के लिए व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाने का निर्देश दिया है। मिशन सेफ फ्यूचर-2.0 अभियान के तहत कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है। अभियान के नोडल अधिकारी अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन केडी सिंह गौर ने बताया कि बार-बार नोटिस भेजने और सचेत किए जाने के बावजूद जो स्कूल वाहनों का फिटनेस नहीं करा रहे हैं, उन्हें रेड लिस्ट में डाला गया है। अनफिट वाहनों के पंजीयन निलंबित करने की कार्यवाही भी की जा रही है। अभियान के तहत 11 अगस्त से अब तक अनफिट और सुरक्षा मानकों को पूर्ण न करने वाले 603 स्कूली वाहनों का चालान किया गया है और 176 वाहन जब्त किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Bahraich News: अनफिट स्कूली वाहनों पर शिकंजा, छह का चालान य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.