संभल, जुलाई 8 -- परिवहन विभाग ने मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत बुधवार को स्कूल वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की। परिवहन मुख्यालय के निर्देश पर 8 से 10 जुलाई तक चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अमिताभ चतुर्वेदी और यात्री/मालकर अधिकारी योगेंद्र कुमार यादव ने संयुक्त रूप से स्कूल वाहनों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान 28 स्कूल वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 19 वाहन परमिट की शर्तों का उल्लंघन करते पाए गए। सभी के चालान किए गए, जबकि दो वाहनों को बंद कर दिया गया। इसके अलावा ओवरलोड माल ढोने के आरोप में तीन वाहन, एक ट्रैक्टर और बिना वैध प्रपत्र संचालित दो ऑटो को थाना बनियाठेर में सीज किया गया। यह भी पढ़ें- मिशन सेफ फ्यूचर के तहत विशेष अभियान, सात वाहन सीज अनधिकृत रूप ...