मुंगेर, मार्च 26 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मिशन सुरक्षा परिषद का सफियाबाद आज गुरुवार को राज्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटनकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगाराम अंबेडकर, आगत मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता सह बिहार प्रभारी किरण देव यादव एवं विशिष्ट अतिथि युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रहास यादव होंगे। उक्त आशय की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर राष्ट्रीय प्रवक्ता किरण देव यादव, प्रदेश सचिव मुरली रविदास, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मधुबाला एवं मुंगेर जिला अध्यक्ष जय जय राम यादव ने संयुक्त रूप से दी है। राष्ट्रीय प्रवक्ता किरण देव यादव ने कहा कि उक्त राज्य सम्मेलन बहुजन अंबेडकर वादियों के भविष्य को लेकर मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि मिशन सुरक्षा परिषद का बिहार राज्य सम्मेलन ऐसे वक्त पर हो रही है जब विश्व युद्ध की...