संभल, अप्रैल 12 -- उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत शनिवार को जनपद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिसकर्मियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। टीम ने बालिकाओं को आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और कानूनन अधिकारों के प्रति भी सजग किया। अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम ने बाजारों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े उपाय बताए। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्...