औरैया, मार्च 31 -- औरैया, संवाददाता। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना दिबियापुर क्षेत्र में छात्राओं के साथ 'रन फॉर एम्पावरमेंट' दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक दौड़ में हिस्सा लिया। प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर और महिला थाना प्रभारी के पर्यवेक्षण में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 10...