बुलंदशहर, अप्रैल 7 -- नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के संकल्प के साथ मंगलवार को जिला प्रदर्शनी में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। जिसमें समाज में बदलाव की इबारत लिखने वाली 151 महिलाओं और बेटियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने किया। मुख्य अतिथि ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों एवं सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए चल रहीं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान सामाजिक सेवा, महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली कुल 151 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.