अंबेडकर नगर, अप्रैल 24 -- जहांगीरगंज,अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत तेज प्रताप स्मारक बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना तथा विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम में मार्शल आर्ट प्रशिक्षक रविन्द्र राजभर ने अपनी टीम के साथ छात्राओं को आत्मरक्षा की महत्वपूर्ण तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण में टीम सदस्य वंशिका गौड़, सगुन रानी एवं इंदु वर्मा प्रशिक्षिकाओं ने छात्राओं को विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का अभ्यास कराया और उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को बताया गया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक सुरक्षा ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से मजब...