रांची, मार्च 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड महिला विकास समिति, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से मिशन शक्ति डैशबोर्ड और शी-बॉक्स पोर्टल के उपयोग को लेकर तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य मिशन शक्ति से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और महिलाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित निपटारे की प्रक्रिया को मजबूत बनाना था।कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, किरण कुमारी पासी और सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र रांची के सहायक निदेशक मुकेश कुमार मौर्या मौजूद रहे। प्रशिक्षण में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि रिसोर्स पर्सन अभिनव वत्स ने प्रतिभागियों को मिशन शक्ति डैशबोर्ड और शी-बॉक्स पोर्टल पर एंट्री, मॉनिटरिंग और शिकायत प्रबंधन की तकनीकी जानकारी दी। इस दौरान ...