इटावा औरैया, अक्टूबर 11 -- इटावा, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान में कस्बे के मुख्य बाजार और भीड़ वाले इलाकों में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भरथना थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने किया। उन्होंने महिलाओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों और महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या हिंसा की स्थिति में तुरंत 1090, 112 या 181 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। महिला सिपाही रजनी सिंह और सिपाही अजय कुमार ने भी महिलाओं को सुरक्षा के उपाय बताए और आत्मरक्षा के महत्व पर चर्चा की। मिशन शक्ति में आयोजित इस जागरूकता अभियान में पुलिस टीम ने लोगों से संवाद स्थापित कर महि...