शामली, मार्च 11 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर के बहुउद्देशीय हॉल में मिशन शक्ति मेला एवं सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ विनय कुमार तिवारी, डीआईओएस ऐश्वर्या जायसवाल, बीएसए लता राठौर और वित्त लेखाधिकारी जय प्रकाश ने किया। कार्यक्रम में जिले के सभी विकास खंडों से मीना मंच के ब्लॉक नोडल, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षिकाओं और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुशील कुमार ने बताया कि महिला सशक्तीकरण, महिलाओं के अधिकारों और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मीना मंच के माध्यम से लिंगभेद जैसी सामाजिक कुरीति...