इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- इटावा, संवाददाता। थाना बलरई पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण में महिलाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मनिर्भरता के प्रति सजग करना रहा।कार्यक्रम में महिलाओं को पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। साइबर अपराधों से बचाव के लिए ओटीपी साझा न करने और संदिग्ध लिंक से दूर रहने की सलाह दी गई। महिलाओं को जागरूकता संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए और सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.