फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 1 -- फर्रुखाबाद। मिशन शक्ति में जिले भर में अभियान चलाकर महिलाओं और छात्राओं को जानकारी दी गयी। उन्हें हेल्पलाइन नंबर बताये गये। कहा गया कि कहीं कोई दिक्कत हो तो बतायें। पुलिस हर समय सुरक्षा के लिए तैयार है। राजेपुर, अमृतपुर, मोहम्मदाबाद, कंपिल, कायमगंज के अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में भी महिलाओं को जागरूक करने का अभियान चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...