मिर्जापुर, मार्च 25 -- मिर्जापुर। मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण का समापन समारोह बुधवार को केबीपीजी कॉलेज के शिक्षक सामुदायिक भवन में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या ने कहा कि यह अभियान महिलाओं के स्वावलंबन का प्रतीक बनकर उभरा है। इसके माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और स्वाभिमान के प्रति जागरूक किया गया है, जिससे सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। प्राचार्य प्रो. रविंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि मिशन शक्ति से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और वे सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान महिलाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने में भी मददगार साबित हो रहा है। कार्यक्रम में प्रो. गौरीशंकर द्विवेदी ने अध्यात्म के जरिए आत्मचेतना और आंतरिक शक...